कठुआ। विश्व एड्स दिवस पर आम जनता को एड्स संक्रमण के नुकसान और इसके निवारक उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल के एएमटी स्कूल से निकाली गई रैली में शामिल लोगों ने आसपास के क्षेत्रों और बाजारों में जाकर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया।
रैली के उपरांत स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी राजीव चौधरी ने छात्रों को एड्स के बारे में विभिन्न मिथकों और तथ्यों से अवगत कराया। उन्होंने छात्रों को इस दिन के महत्व के बारे में बताया कि यह दिन पूरी दुनिया में क्यों मनाया जाता है। उन्होंने प्रतिभागियों को उन असमानताओं को खत्म करने के लिए विश्व स्तर पर एकजुट होने के लिए प्रोत्साहित किया जो एचआईवी परीक्षण, रोकथाम और एचआईवी देखभाल तक पहुंच में बाधाएं पैदा करती हैं। कार्यक्रम में पैरामेडिकल छात्र, कर्मचारी, अधिवक्ता नीरज कुमार, अधिवक्ता नीरज सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।