फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बंदर ने दो को काटा, लोगों में हुई दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। बंदरों के आतंक के चलते फसलों की बर्बादी को लेकर पहले ही लोग परेशान हैं लेकिन अब यह लोगों पर हमलावर हो रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बन गया है। चड़वाल में हाईवे के किनारे एक मोहल्ले में घुसकर बंदर ने एक मंदिर के पुजारी समेत दो लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लोगों को निशाना बना रहे बंदर की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर को मोहल्ले में एक बंदर दिनभर उत्पाद मचाता रहा। राजेंद्र कुमार नामक व्यक्ति किसी काम के लिए अपने घर की छत पर गया तो उस पर हमला कर दिया। काटने से टांग पर गहरे घाव हो गए। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने मिलकर बंदर को यहां से भगाया तो वह भागने के बाद पास के एक मंदिर में जा घुसा और पुजारी को भी काटा। उसकी बाजू पर भी गहरा घाव हो गया है। इससे पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल हो गया और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मोहल्ले में जाकर बंदर की तलाश शुरू की। लेकिन उसे नहीं ढूंढ पाई। पुलिस के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।
वहीं, लोगों का कहना है कि जब तक उसे पकड़ा नही जाता तब तक डर बना रहेगा क्योंकि अक्सर बच्चे गलियों में घूमते रहते हैं, कभी भी वह इनपर हमला कर सकता है। इसलिए पुलिस वन्यजीव विभाग से संपर्क कर जल्द बंदर को पकड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें