फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एड्स और एचआईवी से बचना है तो बरतें सावधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। कस्बे के डिग्री कॉलेज में विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एड्स पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई। साथ ही एड्स से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक भी किया। डिग्री कॉलेज के रेड रिबन क्लब एनएसएस और स्काउट एंड गाइड यूनिट द्वारा कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया था। इस मौके पर प्रधानाचार्य संगीता सुदन ने कहा कि एचआईवी और एड्स से बचा जा सकता है, अगर सावधानी बरती जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित डॉक्टर मुदस्सर हनीफ ने विद्यार्थियों को एचआईवी और एड्स के अंतर को बताया और साथ में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर रेड रिबन क्लब के प्रोफेसर अरविंद कुमार ने एड्स पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई, जिसमें विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए पोस्टर द्वारा एड्स से होने वाले नुकसान को दर्शाया। इस प्रतियोगिता में पांचवें सेमेस्टर की विद्यार्थी नैंसी शर्मा और अंजली शर्मा को क्रमश: पहला और दूसरा स्थान दिया गया। इस मौके पर उन्हें डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. रितिका वर्मा ने करवाई। इस अवसर पर प्रोफेसर मीणा ने कार्यक्रम को कामयाब बनाने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉक्टर पुरुषोत्तम दास, बलविंदर सिंह, डॉक्टर संवेदना शर्मा, सौरभ दत्ता, नरेश कुमारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें