फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हट्ट माशका के लिए मात्र एक बस

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। हट्ट माशका इलाके में एक ही यात्री वाहन चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हजारों की आबादी और दर्जनों गांव को जोड़ने वाले इस इलाके में मात्र एक ही यात्री वाहन है। यातायात व्यवस्था नहीं होने से एक ही बस में सफर करना लोगों की मजबूरी बन चुकी है। बस में ठूंस-ठूंसकर कर सवारियां भरीं जाती हैं, जिससे हादसे का डर रहता है। हट्ट माशका के दायरे में सलान, खजूरा, बदाड़ी, धनु, द्रमण, सलो, फेवड़ा, करडोह, दरवुनी, यमना, सींच, जलो, दलो, सेवरा, हट्ट, दाऊन, माशका, बुली, कशीड़ और अन्य गांव आते हैं। यातायात सुविधा न मिलने से लोगों में प्रशासनिक अधिकारियों व यातायात विभाग के खिलाफ रोष है। बीडीसी अध्यक्ष शंकर सिंह, नायब सरपंच भूपेंद्र सिंह और ग्रामीणों ने बताया कि इस परेशानी के बारे में डीसी और अन्य अधिकारियों को भी कई बार बता चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें