फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पालकी साहिब के समक्ष नतमस्तक होकर लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर राजबाग में नगर कीर्तन अगुवाई करते पंज प्यारे। - संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। हिंद की चादर धनधन श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर उन्हें समर्पित नगर कीर्तन का आयोजन राजबाग में किया गया। नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पंच प्यारों की अगुवाई में निकाला गया। इसमें हजारों की संख्या में लोगों ने पालकी साहिब के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद ग्रहण किया। इसमें कई स्कूली बच्चों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कीर्तन जत्थे ने सभी रास्ते श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की वाणी सतनाम श्री वाहेगुरु साहिब जी धन धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम से संगत को गुरु चरणों से जोड़ा। नगर कीर्तन राजबाग स्थित गुरुद्वारे से शुरू हुआ और चक सकता से होते हुए बरनोटी तक निकाला गया। बरनोटी से फिर वापस राजबाग में इसे समाप्त किया गया। इस दौरान कई जगहों पर नगर कीर्तन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नगर कीर्तन में सिख समुदाय के अलावा अन्य धर्मों के लोगों ने भी हिस्सा लिया और कई जगहों पर नगर कीर्तन के स्वागत में कार्यक्रमों का आयोजन भी किया। नगर कीर्तन में गतका पार्टी ने भी अपने करतब दिखाए। इसमें शामिल लोगों की सुरक्षा और खाली रूट उपलब्ध कराने के लिए पुलिस की और से जगह जगह जवानों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें