फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मौलिक कर्तव्यों के पालन करने की ली शपथ, पढ़ी प्रस्तावना

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को जिला प्रशासन कठुआ ने शनिवार को डीसी कार्यालय के सम्मेलन हॉल में एक समारोह का आयोजन किया। समारोह की शुरुआत उपायुक्त राहुल पांडेय और अन्य अधिकारियों द्वारा भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के साथ की गई। इस दौरान सभी प्रतिभागियों द्वारा ईमानदारी के साथ अपने मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ ली गई। साथ ही संविधान की प्रस्तावना पढ़ी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि यह दिन हमें संवैधानिक आदर्शों और मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक के सर्वोत्कृष्ट दायित्व को मजबूत करने के अलावा समाज की सेवा के लिए हमारे समर्पण की याद दिलाता है। यह दिन हमारे देश के लिए महत्वपूर्ण दिन है। इसी तरह के कार्यक्रम जिले भर की तहसीलों और प्रखंड मुख्यालयों में भी आयोजित किये गए। गौरतलब हो कि विशेष रूप से हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि 1949 में इसी दिन भारत के संविधान को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था और 26 जनवरी 1950 को यह लागू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें