फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पेयजल न मिलने से परेशान हो रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। पंचायत समान के लोगों को रोजाना पेयजल न मिलने के कारण उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। लोगों को बावली पर निर्भर होना पड़ता है। स्थानीय वार्ड तीन की निवासी सुमन, निशा, रजनी देवी ने बताया कि एक तरफ यह सरकार हर घर नल पहुंचाने की बात करती है वहीं दूसरी ओर यह दावे जमीनी स्तर पर आज तक पूरे नहीं हो सके हैं। आज भी सभी लोगों के घरों तक नल नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव में अधिकतर लोगों ने मवेशी भी रखे हुए हैं, जिनके लिए पानी की जरूरत होती है। इसी बावली के पानी से लोग अपना गुजारा करते हैं। अगर यह बावली न हो तो लोगों को पेयजल प्राप्त करना मुश्किल हो जाएगा। इस पंचायत के सरपंच दविंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक सभी लोगों के घर नल नहीं पहुंचे हैं जल जीवन मिशन के तहत काम चल रहा है। तीसरे दिन पेयजल की आपूर्ति होती है। ग्रेविटी में भी कुछ खराबी चल रही थी, जिस पर काम किया जा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत ग्रेविटी लग चुकी है अब पाईपे बिछाने का काम शेष है। करीब 40 वर्ष पुरानी जल शक्ति विभाग की पाइप लाइन थी, जो खराब हो चुकी है। अब नहीं पाईपें बिछाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें