फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी: विकार रसूल बानी

विज्ञापन
कांग्रेस के एक दिवसीय अधिवेशन में बनी पहुंचे रमन भल्ला और विकार रसूल। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ/बनी। बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई पर अगर जम्मू-कश्मीर के लोग भड़के तो संभालना मुश्किल हो जाएगा। यह बातें जम्मू-कश्मीर यूटी के कांग्रेस प्रधान विकार रसूल बानी ने कस्बे के मेला ग्राउंड में कांग्रेस द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नौकरी और जमीन खरीदने का हक सिर्फ जम्मू एवं कश्मीर के लोगों को ही मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्य का दर्जा खत्म कर लोगों के हक को नुकसान पहुंचाया है। साथ भाजपा सरकार में महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी है। अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वह सभी प्रकार की समस्याओं का हल करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन

आयोजित जनसभा में कार्यकारिणी अध्यक्ष रमन भल्ला संविधान दिवस पर अपने विचार रखे और कहा कि भाजपा ने संविधान को नष्ट और भ्रष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने से महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने कहा कि महाराजा हरि सिंह ने जम्मू एवं कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलवाया था और जम्मू एवं कश्मीर को भारत के साथ जोड़ा लेकिन भाजपा सरकार ने राज्य के दर्जे को एक पल में खत्म कर दिया। इस मौके पर जम्मू एवं कश्मीर के कांग्रेस कोषाध्यक्ष रजनीश शर्मा ने बनी वासियों से कहा कि एकजुट होकर कांग्रेस को विजय बनाएं और साथ दें, जिससे इलाके की तरक्की हो सके। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पीसीसी सदस्य मास्टर ठाकुरदास ने लोगों से आग्रह किया कि वह एकजुट होकर कांग्रेस का साथ दें। इससे पूर्व जिला कठुआ की और बनी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जम्मू एवं कश्मीर यूटी के कांग्रेस प्रधान का ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें