महानपुर। कस्बे के डिग्री कॉलेज में संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने संविधान में लोगों को दिए गए बुनियादी हक और कर्तव्य को नाटक प्रस्तुत कर बताया। जबकि इस अवसर पर स्टाफ और विद्यार्थियों ने संविधान पर चलने का संकल्प लिया।
डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संगीता सुदन की देखरेख में एनएसएस यूनिट द्वारा आयोजित संविधान दिवस पर दीप ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की भूमिका डॉ. रुपाली जसरोटिया ने की। जबकि डॉ. नितिका वर्मा ने कार्यक्रम में शामिल होने आए सभी लोगों का स्वागत किया। इस मौके पर डिग्री कॉलेज के पहले सेमेस्टर के 16 विद्यार्थियों ने मिलकर संविधान दिवस पर बुनियादी हक और कर्तव्य को अपने नाटक द्वारा पेश किया। इसके साथ-साथ उन्होंने बनाए गए संविधान की उल्लंघन न करने को भी दर्शाया। इस मौके पर डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य ने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के संघर्ष और संविधान की रचना के बारे में बताया। उन्होंने आयोजित कार्यक्रम कमेटी की सराहना भी की। डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य ने स्टाफ और विद्यार्थियों को संविधान पर चलने का संकल्प भी दिलवाया। इस मौके पर डॉ. मीना देवी ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों का धन्यवाद भी किया। इस मौके पर प्रोफेसर अरविंद कुमार, डॉक्टर संवेदना शर्मा, डॉक्टर बलविंदर सिंह, प्रोफेसर पुरुषोत्तम दास, लाइब्रेरियन सौरभ दत्ता, नरेश कुमारी सहित 150 विद्यार्थी उपस्थित रहे।