कठुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कठुआ द्वारा जिला न्यायालय परिसर में 73वां संविधान दिवस/राष्ट्रीय कानून दिवस मनाया गया, जिसमें डीएलएसए के अध्यक्ष जाफर हुसैन बेग ने भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। उन्होंने प्रतिभागियों के रूप में मौजूद न्यायिक अधिकारियों और स्टाफ सदस्यों को संविधान दिवस की प्रभावशीलता के बारे में भी अवगत कराया। इस दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम सी ने पहला तो वहीं टीम बी ने दूसरा पुरस्कार हासिल किया।
इसी तरह के आयोजन तहसील मुख्यालय पर संबंधित तहसील विधिक सेवा समितियों के अध्यक्षों द्वारा किए गए। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कठुआ द्वारा शिक्षा विभाग कठुआ के सहयोग से हाई स्कूल राजबाग में एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के लिए चार टीमों का गठन किया गया था जिसमें टीम ए में पवन कुमार और जलेखां (9वीं और 10वीं कक्षा), टीम बी में प्रिया देवी और अशबाक अहमद (9वीं और 10वीं कक्षा), टीम सी में मनीष शर्मा और आकाशदीप सलारिया (8वीं और 10वीं कक्षा) और टीम डी में पल्लवी देवी और रिंकू सिंह (9वीं कक्षा) के छात्र शामिल रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के आयोजन के बाद, उप कानूनी सहायता रक्षा वकील पुनीत कुमार और सहायक कानूनी सहायता बचाव वकील नीरज कुमार द्वारा मौके पर ही विजेताओं की घोषणा की गई। टीम सी ने पहला तो वहीं टीम बी ने दूसरा पुरस्कार हासिल किया। टीम ए को तीसरा पुरस्कार मिला।