फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सेवा-दो पावर स्टेशन में मनाया गया संविधान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। एनएचपीसी संचालित सेवा-दो पावर स्टेशन माश्का में संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समूह महाप्रबंधक सुप्रकाश अधिकारी की देखरेख में सभी विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संविधान दिवस मनाया गया। देश के सबसे बड़े पर्व के रूप में इस दिन के बारे में अवगत भी करवाया गया।
विज्ञापन

समूह प्रबंधक ने देश के महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और उपस्थित साथियों के साथ मिलकर संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा। सुप्रकाश अधिकारी ने अपने संबोधन में भी संविधान में आम नागरिक, विशेषकर के महिलाओं, गरीब मजदूरों व किसानों के लिए किए गए अतुल्य योगदान की सराहना की। उन्होंने सामाजिक समता बनाए रखने के लिए हर नागरिक द्वारा अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए भी सभी को प्रेरित किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक सिविल जेएसपी केशरी, उपमहाप्रबंधक वित्त सुनील कुमार, उप महाप्रबंधक ने भी अपने-अपने विचार साझा किए। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संविधान से जुड़ी विभिन्न घटनाओं पर चर्चा की गई और इसमें बताए दिशानिर्देशों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने में निजी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। संविधान विषय संबंधित एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। आयोजन के अंत में सभी ने राजनैतिक एवं सामाजिक प्रजातंत्र को और भी अधिक सशक्त बनाने में अपनी-अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें