फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

विज्ञापन
हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को संबोधित करते एसएसपी आर सी कोतवाल। - संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। पुलिस की ओर से शुक्रवार को हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। एसएसपी आरसी कोतवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए स्कूल की किताबों के साथ-साथ साहित्यिक किताबें भी पढ़ें। एक खेल जरूर अपनाएं। अपनी पढ़ाई, खेलने और काम करने का एक नियम बनाएं। अपनी संगत को जरूर पहचाने व पढ़ाई पर चर्चा करने वालों से साथ रखें। अपने जीवन में इस तरह का नियम बनाने से आपका ध्यान नशे की और नहीं जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा आप जो भी बनना चाहते हैं, उस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए किसी को अपना आदर्श जरूर बनाएं। शिक्षकों के साथ साथ घर के सभी सदस्यों का सम्मान करें। इसी दौरान उन्होंने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बिना ड्राइविंग लाइसेंस के किसी भी वाहन को न चलाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे कहीं वाहन चलाते हुए पकड़े जाएं तो कानूनी तौर पर उनके माता-पिता के विरुद्ध कार्रवाई करने का प्रावधान है। जिसमें 25 हजार रुपये जुर्माना और तीन महीने की कैद है। इसलिए बेहतर होगा कि यातायात नियमों का पालन करें और कानून को अपने हाथ न लें। स्कूल स्टाफ ने इस कार्यक्रम के लिए पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बॉर्डर डीएसपी पंकज सूदन, एसएचओ सुनील कुमार आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें