फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खाने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। नगरी क्षेत्र के डडोली गांव में एक 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। शुक्रवार शाम को हुई इस घटना के बाद युवक को गंभीर अवस्था में परिजनों ने जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान अजय कुमार पुत्र सिकंदर कुमार निवासी छटियाल के रूप में हुई है, जो कि वर्तमान में डडोली गांव में रहता था। वहीं युवक की मौत के बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया है और इस संबंध में नगरी पुलिस ने अपनी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें