फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: संभाग स्तर की प्रदर्शनी के लिए आठ मॉडल चयनित

विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान मुख्य अतिथियों को अपने मॉडल के बारे में जानकारी देते विद्यार्थी। संव - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। युवा वैज्ञानिकों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से डाइट बसोहली द्वारा जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मिडिल स्कूल चक शेखां में आयोजित प्रदर्शनी में कठुआ के साथ सांबा जिला के प्रतिभागियों ने अपने नवाचारों को मॉडलों के माध्यम से प्रदर्शित किया। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ 8 मॉडल का चयन संभाग स्तर की प्रदर्शनी के लिए किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रकाश लाल थाना ने किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर प्रतिभागियों के मॉडल को देखा और उन्हें प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डाइट द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में प्रस्तुत मॉडलों में सर्वश्रेष्ठ 8 मॉडल का चयन संभाग स्तर की प्रदर्शनी के लिए किया गया। संभाग स्तर के लिए चयनित मॉडलों में अरुण संब्याल मिडिल स्कूल चक नत्थल का मॉडल पहले स्थान पर रहा। जबकि साक्षी थप्पा मिडिल स्कूल चक नत्थल का मॉडल दूसरे, हाईस्कूल परंगोली के जतिन शर्मा का मॉडल तीसरे, हाईस्कूल भेड़ बलोड़ की साक्षी राजपूत का मॉडल चौथे, हायर सेकेंडरी स्कूल फोरलेन की ईशा देवी का मॉडल पांचवें, मिडिल स्कूल लखनपुर की स्तादिया अख्तर का मॉडल छठें, भारती पब्लिक स्कूल की अफसा मलिक का मॉडल सातवें और हाईस्कूल बधोरी के दीपक पंडोत्रा का मॉडल आठवें स्थान पर रहा। इसके अलावा विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में जिला संसाधन व्यक्तियों को उनके योगदान के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र देने के साथ सभी प्रतिभागी छात्रों को भागीदारी प्रमाण पत्र दिए गए। इस मौके पर प्रधानाचार्य डाइट बसोहली नंद किशोर ने बताया कि प्रदर्शनी में कठुआ जिले और सांबा जिले के विभिन्न स्कूलों के छोटे वैज्ञानिकों ने 75 वैज्ञानिक मॉडल और परियोजनाएं प्रदर्शित की हैं। जिसमें 58 वैज्ञानिक मॉडल कठुआ जिले के प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित किए गए जबकि 17 मॉडल जिला सांबा द्वारा प्रदर्शित किए गए। उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के दौरान आयोजित इस कार्यक्रम के अलावा समय-समय पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में संभाग और राष्ट्रीय स्तर पर जिला कठुआ के छात्रों की उपलब्धियों को भी साझा किया। इस प्रदर्शनी में सभी प्रतिभागी छात्रों ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में नव विचारों के आधार पर अपने मॉडल तैयार किए हैं। जिसमें सौर ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, आपदा प्रबंधन, आधुनिक कृषि, डिजिटल इंडिया, ओवरलोडिंग डिटेक्टर, सुनामी भविष्यवक्ता आदि पर आधारित अपने मॉडल और परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया है। वहीं, मुख्य अतिथि प्रकाश लाल थप्पा ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र देश के भावी वैज्ञानिक हैं। उन्होंने कहा कि सफलता और असफलता साथ-साथ चलती है लेकिन सफल होने के लिए आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपने अंतहीन प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें