फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चौबीस घंटे के भीतर ही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बुधवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन कर हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारियों की एकाएक हड़ताल खत्म हो गई है। सुबह रूटीन के अनुसार सफाई भी हुई और टीमों ने अपने काम को अंजाम दिया। इससे पहले बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कठुआ को अनिश्चितकालीन हड़ताल का नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन

वीरवार सुबह सफाई कर्मचारी कामकाज पर लौट आए। नगर परिषद कठुआ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कोतवाल ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की ओर से बुधवार से हड़ताल का नोटिस दिया गया था। मामले में निदेेशक की ओर से अवैध रूप से की गई हड़ताल का हवाला देते हुए कार्रवाई करने के निर्देश मिले थे। जिसके बारे में सफाई कर्मियों को अवगत करवाया गया। लिहाजा सफाई कर्मचारी अब रूटीन में काम कर रहे हैं।
अर्बन लोकल बॉडीज के चेयरमैन दानिश चीदा ने बताया था कि सफाई कर्मचारी पिछले काफी समय से उन्हें पक्का करने के साथ उनकी सेवा को आवश्यक सेवा के दायरे में लाकर ढाई दिन का अतिरिक्त वेतन देने की मांग को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे हैं। लेकिन उनकी समस्या के प्रति सरकार की लगातार अनदेखी उन्हें कड़ा रुख अख्तियार करने के लिए मजबूर करती है। गत सितंबर माह में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बाद मुख्य सचिव जम्मू कश्मीर में उनकी समस्या का समाधान करने के लिए एक माह का समय मांगा था। जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को स्थगित कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें