फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: योग के माध्यम से तनाव दूर करने के गुर सिखाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जीएमसी कठुआ में योग, ध्यान और तनाव प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। एमबीबीएस प्रथम वर्ष फाउंडेशन कोर्स के विद्यार्थियों को आयुष यूनिट कठुआ के मेडिकल अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा ने व्याख्यान देते हुए योग के माध्यम से तनाव से दूर रहने के गुर सिखाए। कार्यशाला का आयोजन जीएमसी कठुआ की प्रधानाचार्य डॉ. अंजलि नादिर भट्ट, और निदेशक आयुष जम्मू-कश्मीर डॉ. मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर किया गया।
विज्ञापन

सत्र में जीएमसी कठुआ के 50 से अधिक विद्यार्थियों और स्टाफ ने भाग लिया। डॉ. दीपक ने छात्रों को आयुर्वेद, योग और ध्यान की बुनियादी अवधारणाओं से अवगत कराया। इसके अलावा एक घंटे का योग सत्र भी आयोजित किया गया। डॉ. दीपक शर्मा ने कहा कि तनाव, अवसाद तथा माइग्रेन के प्रबंधन में योग की मुख्य भूमिका है। इन बीमारियों के उपचार के लिए ताड़ासन, अर्ध चक्रासन, उष्ट्रासन, पवन मुक्तासन रामबाण का काम करते हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान तनाव और टेंशन से गुजर रहा है। लेकिन इस तनाव का सबसे बुरा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। ऐसे में हर दिन सिर्फ 5 मिनट के योग से न सिर्फ आपका मन शांत होगा, बल्कि टेंशन भी दूर होगी और शरीर और दिमाग भी फिट रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें