फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पानी की आपूर्ति न होने से परेशान हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। पंचायत थें में पिछले एक महीने से पीने के पानी की आपूर्ति न होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों को मजबूर होकर हैंडपंप और गांव के आसपास बावलियों से पानी पीना पड़ रहा है। पंचायत में ट्यूबवेल लगाया गया है, लेकिन बिजली का ट्रांसफार्मर खराब होने से एक महीने से पानी नहीं मिल रहा है। जल शक्ति विभाग को सूचित कर दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

पंचायत थें निवासी सामाजिक कार्यकर्ता माया प्रकाश गुप्ता ने बताया कि पिछले एक महीने से लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्यूबवेल पर लगाया गया ट्रांसफार्मर खराब है। राकेश कुमार ने बताया कि लोगों को मजबूर होकर हैंडपंप या स्थानीय बावलियों से पानी पीना पड़ रहा है। पंचायत के लोगों ने कहा कि अगर पानी की आपूर्ति जल्द बहाल नहीं हुई तो उन्हें मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ेगा। उन्होंने जल शक्ति विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि वह जल्द से जल्द पंचायत की पानी की आपूर्ति बहाल करें। वहीं जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता कठुआ विक्रम डोगरा ने बताया कि समस्या की जानकारी मिल गई है, जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें