फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 40 फुट गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत

विज्ञापन
लाहडी गांव के पास खाई में ‌ट्रैक्टर। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। लाहडी गांव के पास वीरवार को एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गया। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मोहन सिंह (34) धनु परौल गांव निवासी वीरवार की सुबह 10 बजे के करीब किसी कार्य से लाहडी गांव के पास से ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर जा रहे थे। इस दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर सड़क से करीब 40 फुट नीचे गहरी खाई में पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक को गंभीर चोटें आई। जब आसपास के लोगों को हादसे का पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी बिलावर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर चालक को अचेत अवस्था में उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। बिलावर पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है और शव को उप जिला अस्पताल बिलावर के शव गृह में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें