कठुआ। गोविंदसर के रेलवे रोड से सटे देव गोल्ड स्मिथ दुकान पर चोरी की वारदात का मामला प्रकाश में आया है। चोरों ने बड़े ही इत्मीनान के साथ दुकान में चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान से आधा किलो के लगभग चांदी और तीन अंगूठियां ले उड़े।
दुकान के मालिक देवराज के अनुसार वे सुबह दुकान पर पहुंचे तो होश उड़ गए। शटर खुला था और ताले भी गायब थे। दुकान के भीतर दाखिल हुए तो सारा सामान बिखरा हुआ था। पड़ताल में पता चला कि दुकान से लगभग आधा किलो चांदी और तीन अंगूठियां गायब थी। इस मामले की पुलिस को सूचना दी गई। वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।