फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: किसानों को नहीं मिल पा रहा बीज और खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। टूरिज्म रिसेप्शन सेंटर के प्रांगण में ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एडीसी बसोहली अजीत सिंह ने की। इस दौरान पलाही निवासी करण सिंह ने बताया कि पलाही क्षेत्र में किसानों को बीज व खाद की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में कृषि विभाग के अधिकारी ने बताया कि बीते वर्ष साढे़ 300 क्विंटल जबकि इस वर्ष 460 क्विंटल बीज उपमंडल के सरकारी गोदाम में भेजा गया है। मौजूदा समय में बीज जम्मू-कश्मीर में उपलब्ध नहीं है। तहसीलदार बसोहली अमन आनंद ने कृषि अधिकारी राजन शर्मा को निर्देश दिए कि बीज की उपलब्धता के हिसाब से पलाही पंचायत को प्राथमिकता दी जाए। स्थानीय अमित मेहरा ने ओबीसी का आरक्षण चार प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने और अन्य जातियों को भी ओबीसी के दायरे में लाने की मांग की। साथ ही वार्ड संख्या आठ में गली का निर्माण, बढ़ाई गई बिजली बिल को कम करने की मांग की। बीडीसी अध्यक्ष सुषमा जमवाल ने बताया कि पलाही के वार्ड संख्या 8 में 6 दिनों बाद पेयजल आपूर्ति हुई है। वहीं पठियारा इलाके में भी पेयजल किल्लत से लोग परेशान हो रहे हैं। बरमारगला से झेंखर सड़क पर तारकोल बिछाने की मांग की। साथ ही क्षेत्र में बनाए गए वाटर टैंक की लंबित बकाया राशि देने की भी मांग की। पलाही के नायब सरपंच नरेश सिंह ने बताया कि सोशल वेलफेयर की पेंशन योजना के लिए आयु प्रमाण पत्र बनाने में दिक्कतों का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। एडीसी ने बताया कि हर माह ब्लॉक लेवल पर स्वास्थ्य विभाग शिविर लगाकर लाभार्थियों के प्रमाण पत्र बनाएगा। ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी ने बताया कि 24 से 27 नवंबर तक पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे। यहां प्रधानमंत्री आवास योजना के शेष बचे लाभार्थी आवेदन कर सकते हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी अनुराधा केरनी ने बताया कि जिन लोगों के आयुष्मान हेल्थ कार्ड नहीं बने हैं उपजिला चिकित्सालय में आकर अपना हेल्थ कार्ड बना सकते हैं। नायब सरपंच नरेश सिंह ने बताया कि दो वर्ष पूर्व वार्ड 3 में आईटीआई के नजदीक नाले पर पुली बनाई गई थी। लोगों ने सुरक्षा दीवार बनाने और अप्रोच रोड बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें