फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिक घृणा को दूर करने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव विषय पर राजकीय डिग्री कॉलेज में पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में 25 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया और राष्ट्रीय एकता विषय पर विभिन्न पोस्टर बनाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. सुमनेश जसरोटिया ने कहा कि भाईचारे और आपसी विश्वास की भावना को बढ़ावा देना सबसे चुनौतीपूर्ण कार्य है। हमें सांप्रदायिक घृणा और पूर्वाग्रह के अवशेषों को मिटाने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा। भारत में इस विशाल कार्य को पूरा करने का एक तरीका वैज्ञानिक स्वभाव को बढ़ावा देना और जाति और धार्मिक पूर्वाग्रहों के मकड़जाल को दूर करना है। वहीं, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत का आपसी सहयोग और विश्वास का लंबा और गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। विभिन्न जातीय समूहों, नस्लों, धर्मों, पंथों, संस्कृतियों से संबंधित लोग इस भूमि पर आकर बस गए हैं और सदियों से इसे अपना घर बना चुके हैं। जबकि एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेश शर्मा ने छात्रों को बताया कि भारत की शांति आज भी समय-समय पर होने वाले सांप्रदायिक दंगों से छिन्न-भिन्न हो जाती है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के युवाओं को इस समस्या से निपटने के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें