फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन संरक्षक ने किया बिलावर का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। ईस्ट सर्कल जम्मू के वन संरक्षक बी. मोहन दास ने बिलावर में वन विभाग के क्षेत्र अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया। इस दौरान वन संरक्षण को बल देने के लिए अधिकारियों को कई निर्देश दिए। साथ ही इलाके के तीन दिवसीय दौरे के दौरान विभाग की अलग-अलग रेंज का दौरा कर वन संरक्षण और समन्वय की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने डीएफओ बिलावर को निर्देश दिए और जंगलों में गश्त करने वाले टीमों को नियमित आधार पर गश्त के विशिष्ट टिप्पणियों के साथ रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर बिलावर वन विभाग के क्षेत्र अधिकारियों के साथ शिकायत निवारण बैठक का आयोजन भी हुआ, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी सामान्य शिकायतों का निवारण करने की मांग की। कर्मचारियों ने वन रक्षकों के स्तर पर पदोन्नति में देरी का मुद्दा उठाया। दौरे के दौरान अधिकारी ने वृक्षारोपण कार्यों का निरीक्षण भी किया। अधिकारी ने सुकराला में जैव विविधता पार्क का दौरा किया और मछैड़ी इको टूरिज्म साइट का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर अधिकारी ने रेंज ऑफिस नगरोटा गुजरु के कार्यालय में की जा रही मरम्मत और नवीकरण कार्यों का जायजा भी लिया। रामकोट रेंज का दौरा कर कई प्रकार के आदेश वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें