महानपुर। महानपुर के ऐतिहासिक एवं प्राचीन मोडा सुलाड़ी में बाबा कैलू के स्थान पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं, बाबा के स्थान के पास आयुष विभाग ने निशुल्क शिविर लगाकर आने वाले लोगों को निशुल्क दवाइयां बांटी। साथ ही डॉक्टरों ने मरीजों की जांच भी की।
ऐतिहासिक एवं प्राचीन बाबा कैलू के स्थान पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर चेले ने बाबा के निशान को स्नान कराकर और विधि पूर्वक हवन करके पूजा अर्चना की। महिलाओं ने कीर्तन का आयोजन भी किया। इस मौके पर बाबा कैलू के स्थान पर भंडारे का पहला प्रसाद अर्पित कर कंचक पूजन किया गया और भंडारा आम लोगों के लिए खोल दिया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोगों ने बाबा के स्थान पर हाजिरी लगाते हुए भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं दूसरी ओर बीएमओ बसोहली डॉ. अनुराधा केरनी के निर्देश पर आयुष विभाग ने निशुल्क शिविर लगाकर निशुल्क दवाइयां बांटी। इस मौके पर डॉक्टर सोनिका शर्मा ने मरीजों की जांच भी की। शिविर को कामयाब बनाने में सोहन शर्मा, वरिंदर, सरवन और सुलाडी सब सेंटर के स्टाफ, और दर्शन सिंह ने अपनी सेवाएं दी। इस मौके पर बीडीसी चेयरमैन राज सिंह, सरपंच सुरजीत सिंह, सरपंच शुक्ल संवाल आदि उपस्थित रहे।