फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई महीनों से पानी की समस्या से जूझ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। तहसील रामकोट की पंचायत कछेड के मुदाल, बौन्चली और अंबुआ लेड इलाके में पेयजल किल्लत से लोग कई महीनों से परेशान हैं। तहसील मुख्यालय से यह इलाका लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर है। लगभग हर घर में नल तो लगे हुए हैं लेकिन पिछले कई महीनों से वह ठप पड़े हुए हैं। इलाके में पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए बने पानी के हौज तक पिछले कई महीनों से पानी पहुंच ही नहीं पाया है। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

कछेड पंचायत से नायब सरपंच रिंकू सिंह ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इलाके में संबंधित विभाग की ओर से बाया ग्रेविटी पानी नल के जरिए लोगों के घरों तक पहुंचाया जाता है, लेकिन पिछले कई महीनों से बह भी बन्द पड़ा है। ऐसे में लोगों को प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। नायब सरपंच रिंकू सिंह ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा लिए गए अवैध कनेक्शन की वजह से भी पानी की आपूर्ति प्रभावित होती है। पंचायत कछेड से पूर्व सरपंच रमेश चंद्र, धर्म सिंह और स्वर्ण सिंह ने भी संबंधित विभाग से जल्द पानी की समस्या को दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें