फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। टांडा गांव में भूमि विवाद में एक व्यक्ति पर हमला करने वाले युवकों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शनिवार को चंदवा गांव के लोगों ने चंडवाल में बार्डर डीएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो हाईवे जाम करेंगे। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार शाम को पांच आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल रघुवीर सिंह ने कहा कि उनके भाई बलबीर सिंह खेतों से काम करके लौट रहे थे। रास्ते में कुछ युवकों न उनपर हमला कर दिया। उनकी पिटाई की और बंदूक व तेजधार हथियार भी दिखाए। मोबाइल और जेब से नकदी लेकर भाग गए। घटना के संबंध में चड़वाल पुलिस चौकी पर मामला दर्ज करवाया, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। उन्होंने कहा कि मजबूरन शनिवार को गांव के लोगों को प्रदर्शन करना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने शाम तक आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। वहीं, चड़वाल चौकी प्रभारी मुजंमिल मंजूर ने बताया जमीन को लेकर हुए विवाद में बलबीर सिंह पर हमला करने वाले पांच आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। शनिवार शाम को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान राजेश कुमार निवासी चड़वाल, रमित कुमार निवासी चड़वाल, पकंज सिंह निवासी बल्हार, सुनील सिंह निवासी बल्हार, बाबू सिंह निवासी बल्हार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें