फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा उत्सव संगम 2022 के विजेताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। 4 राष्ट्रीय राइफल्स और विश्वविद्यालय परिसर भद्रवाह द्वारा आयोजित युवा उत्सव संगम 2022 के प्रतिभागियों के सम्मान में राजकीय डिग्री कॉलेज में समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य प्रो. सुमनेश जसरोटिया की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान कॉलेज की ओर से गए 27 सदस्यीय छात्र दल की उपलब्धियों की सराहना कर उनका प्रोत्साहन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान डॉ. जेएस सूदन ने युवा महोत्सव संगम 2022 के दौरान किए गए विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिभागियों ने फोक डांस, फोक सॉन्ग, सोलो डांस एंड सॉन्ग, रंगोली, फोटोग्राफी, स्किट, डिबेट, एलोक्यूशन इन स्पोर्ट्स के अलावा एथलेटिक्स के मुकाबलों में भाग लेकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग के हाई जंप, लॉन्ग जंप, खो-खो, कबड्डी में भाग लेने वाले दल का नेतृत्व डॉ. जोगबिंदर सिंह सूदन और डॉ. निशा चौधरी ने किया। पुरुष कबड्डी का फाइनल मुकाबला कॉलेज की टीम ने मेंढर को 40 अंकों की बढ़त से हराकर ओवरऑल ट्रॉफी हासिल की। इसी तरह अन्य खेलों व गतिविधियों में कॉलेज के प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी छाप छोड़ी है। सम्मान समारोह का समन्वय डीआर जेएस सूदन, भौतिक निदेशक जीडीसी कठुआ ने किया। वहीं, इस मौके पर प्रो. अनूप शर्मा, प्रो. सुरबी गुप्ता, प्रो. भरत और डॉ. पिंकी शर्मा, वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. सीमा मलपोत्रा, डॉ. शिवानी कोतवाल, डॉ. अमिता दुआ, डॉ. सुनीत दुबे, डॉ. राजेश शलोत्रा, डॉ. चेतना गुप्ता, प्रो. मनमोहन सिंह, डॉ. वीरिंदर सिंह, डॉ. अमरीक सिंह, प्रो. कौरब सिंह, डॉ. कमलदीप सिंह आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें