फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सुनील और बरिंदर प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। राष्ट्रीय लाइब्रेरी दिवस पखवाड़ा के तहत पांचवें दिन शुक्रवार को डिग्री कॉलेज महानपुर में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम डी से पहला स्थान सुनील और बरिंदर ने हासिल किया। टीम सी तिलक और राहुल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस मौके पर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. संगीता सुदन ने कहा कि समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिता इसलिए करवाई जाती है कि विद्यार्थियों के ज्ञान में बढ़ोतरी हो। डॉक्टर राधे कृष्ण लाइब्रेरी के प्रभारी सौरभ दत्ता और सामान्य विज्ञान विभाग के सहयोग से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। डॉक्टर नितिका वर्मा की देखरेख में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। इस मौके पर डॉ. संवेदना शर्मा ने कहा कि कॉलेज के हर एक विद्यार्थी को कुछ समय निकालकर लाइब्रेरी में जरूर आना चाहिए। आखिर में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अव्वल आए विद्यार्थियों को डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो. बलविंदर सिंह, प्रोफेसर अरविंद कुमार, स्पेशल मीना देवी, डॉक्टर पुरुषोत्तम दास, डॉ. रुपाली जसरोटिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें