बसोहली। विश्वस्थली संस्था द्वारा बसोहली के रामलीला मैदान के नजदीक आयोजित पेंटिंग वर्कशॉप के चौथे दिन पदम श्री विजय शर्मा ने चित्रकला प्रेमियों को पेंटिंग की बारीकियां सिखाई। इस वर्कशॉप में करीब 26 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें से कुछ लोग पेंटिंग के बारे में जानते हैं और कुछ नए विद्यार्थी शामिल हुए हैं।
जम्मू से आए अनुराग ने बताया कि बसोहली पेंटिंग के बारे में केवल सुना था, इस वर्कशॉप में पेंटिंग बनाकर नया अनुभव और बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। चित्रकला की पहचान को बरकरार रखने और इसे आगे ले जाने के लिए आज के युवा वर्ग को भी सहयोग करना चाहिए। युवाओं को संदेश दिया कि हमेशा अपने कल्चर को साथ लेकर चलें और उसे आगे बढ़ाएं। हिमाचल से आई अंशु मोहन ने बताया कि बीते 20 वर्षों से चित्र बना रहे हैं सब तरह के चित्र बना लेते हैं। इसके अलावा वह म्यूजियम के लिए भी चित्र बनाते हैं। वही इस वर्कशॉप में कुछ ऐसे विद्यार्थी भी हैं, जिन्होंने अभी केवल सीखने की शुरुआत की है और वह कागजों पर चित्रों को धीरे-धीरे बना रहे हैं। उन्हें भी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।