फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर स्कूल बास्केट बाल प्रतियोगिता का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के टाइनी स्कॉलर्स स्कूल में दो दिवसीय इंटर स्कूल बास्केट बाल प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। शुक्रवार को सहोदय स्कूल कॉम्पलेक्स जम्मू के सहयोग से होने वाली प्रतियोगिता के दौरान आईआरपी बटालियन कमांडेंट एसएसपी बेनाम तोष मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। जिन्होंने स्कूल परिसर में होने वाले अंडर-14 और अंडर-17 लड़के और लड़कियों की इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर स्कूल की निदेशक मनीषा गुप्ता ने बताया कि दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में 10 स्कूलों की कुल 28 टीमें हिस्सा ले रही है। फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे और विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि खेल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक विकास के लिए अति महत्वपूर्ण है। लिहाजा ऐसे आयोजन शिक्षा के साथ काफी अहम है। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए खिलाड़ियों को हार और जीत से हटकर प्रतियोगिता के दौरान खेल भावना को बनाए रखते हुए अपना सौ प्रतिशत प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान कठुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रबंधक बलजिंदर पॉल सिंह, रंजीत कौर राज्य कर अधिकारी, कबड्डी के खिलाड़ी गुलजार अहमद के अलावा स्कूल की प्रधानाचार्य रीना खजूरिया भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें