महानपुर। कटरा में लगाए गए नेशनल ट्रैकिंग शिविर में डिग्री कॉलेज महानपुर के भारत स्काउट एंड गाइड के विद्यार्थियों ने भाग लेकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। डिग्री कॉलेज महानपुर को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। कॉलेज में कार्यक्रम आयोजन कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
भारत स्काउट एंड गाइड केपीओ डॉक्टर पुरुषोत्तम दास ने बताया कि कटरा में आयोजित सिल्वर के दौरान विद्यार्थी रोहित कुमार और शुभम बड़वाल ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने कॉलेज का नाम रोशन किया है। डिग्री कॉलेज में विद्यार्थियों के पहुंचने पर जश्न मनाया गया और मिठाई खिलाकर प्रधानाचार्य ने उन्हें सम्मानित भी किया। डिग्री कॉलेज महानपुर के प्रधानाचार्य डॉक्टर संगीता सुदन ने विद्यार्थियों को बधाई दी। इस मौके पर डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी और विभिन्न विभागों के प्रोफेसर भी उपस्थित रहे।