फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ल्स मिडिल स्कूल का दर्जा बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। कस्बे का सबसे पुराना गर्ल्स मिडिल स्कूल का निर्माण सन 1967 में हुआ था, लेकिन अभी तक स्कूल का दर्जा नहीं बढ़ाया गया है। इस स्कूल में 200 से अधिक लड़कियां शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। स्कूल का दर्जा बढ़ने के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

कस्बे के देवेंद्र महाजन ने बताया कि आसपास गांव की लड़कियां स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। लड़कियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्कूल का दर्जा सरकार को बढ़ाना चाहिए। समाजसेवक बिट्टू मनसोत्र ने बताया कि कस्बे में कोई भी सरकारी हाई स्कूल नहीं है। ऐसे में छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए परेशान होना पड़ता है। उन्होंने शिक्षा विभाग के निर्देशक से मांग की है की कस्बे के गर्ल्स मिडिल स्कूल का दर्जा बढ़ाकर 10 वीं कक्षा किया जाए। वहीं जेडईओ महानपुर रमेश चंद्र ने बताया कि गवर्नमेंट गर्ल्स मिडिल स्कूल के विस्तार के लिए स्कूल में जगह उपलब्ध नहीं है इसलिए समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें