फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ: छात्रा तानिया शर्मा का डिग्री कॉलेज में किया गया स्वागत

Fri, 18 Nov 2022 01:09 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ

सार

तानिया शर्मा संसद के केंद्रीय कक्ष को संबोधित करने वाली उन 10 वक्ताओं में शामिल थीं, जिन्हें देश भर से बाल दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रम में भाषण देने के लिए चुना गया था।
विज्ञापन
Kathua Degree College - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कठुआ में बाल दिवस की पूर्व संध्या पर संसद के केंद्रीय कक्ष नई दिल्ली में अपने संबोधन के माध्यम से जिले का नाम ऊंचा करने वाली राजकीय डिग्री कॉलेज की छात्रा तानिया शर्मा का कॉलेज में स्वागत किया गया। गुरुवार को कॉलेज पहुंची तानिया शर्मा का कॉलेज के वरिष्ठ संकाय सदस्यों, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों और एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ प्रधानाचार्य सुमनेश सिंह जसरोटिया ने स्वागत किया।

विज्ञापन


इस मौके पर प्रधानाचार्य ने बताया कि तानिया शर्मा संसद के केंद्रीय कक्ष को संबोधित करने वाली उन 10 वक्ताओं में शामिल थीं, जिन्हें देश भर से बाल दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रम में भाषण देने के लिए चुना गया था। संसद के केंद्रीय कक्ष को संबोधित करते हुए तानिया शर्मा ने राष्ट्र के विकास में पंडित जवाहर लाल नेहरू की भूमिका और योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही उन्होंने बताया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों के बीच इतने लोकप्रिय क्यों थे।

प्रधानाचार्या ने एनएसएस स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय स्तर के ऐसे मंच प्रदान करने के लिए एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों प्रो. मनमोहन सिंह, प्रो. नेहा बंदराल और डॉ. सुरेश शर्मा की भूमिका और मार्गदर्शन की सराहना की। वहीं, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मनमोहन सिंह ने स्वयंसेवकों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त किया। इस मौके पर प्रो. राकेश सिंह, डॉ. कैलाश शर्मा, डॉ. सुमित दुबे, डॉ. रेणु, डॉ. नीरू शर्मा, डॉ. कमलदीप सिंह, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. जोगबिंदर सिंह, डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. दीपिका शर्मा, डॉ. योगेश्वर दत्त और कई अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें