फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल भैरव की जयंती पर धार्मिक अनुष्ठान का किया गया आयोजन

विज्ञापन
शहर के वार्ड 7 स्थित कालभैरव मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। भगवान शिव के पंचम अवतार काल भैरव की जयंती पर शहर के वार्ड 7 स्थित मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन शुरू हो गया है। जिले के एक मात्र काल भैरव मंदिर में बुधवार की सुबह से शुरू हुए इस कार्यक्रम के दौरान मंदिर में स्थापित काल भैरव की प्रतिमा का स्नान और शृंगार करवाने के उपरांत मंदिर में हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों ने पुरोहितों द्वारा किए जा रहे वैदिक मंत्रोच्चारण के दौरान हवन में आहुतियां डाली। इसके बाद मंदिर को भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन

मंदिर के सेवादार पंडित अनूप शर्मा ने बताया कि भगवान शिव के पांचवें अवतार काल भैरव जो कि नकारात्मक शक्तियों का नाश करने वाले देवता है। उनकी जयंती पर्व मंदिर में हर साल इसी तरह से मनाया जाता है। जिसमें सुबह विशेष पूजा-अर्चना के बाद मंदिर भक्तों के लिए खुला हुआ है। शाम को सूर्यास्त होने के बाद चमेली का तेल और सिंदूर से भगवान का पुन: शृंगार किया जाएगा और रात भर उनकी आराधना की जाएगी। उन्होंने बताया कि भगवान काल भैरव की पूजा करने से ग्रह बाधा भी दूर होती है और शत्रुओं का नाश होता है। काल भैरवाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव की पूजा करने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। मंदिर में चलने वाला अनुष्ठान वीरवार को विशाल भंडारे के आयोजन के साथ संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें