रामकोट। नगरोटा के तलेन पुल के नजदीक शनिवार की रात को पुलिस नाका लगाकर जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने पकड़ा। जांच के दौरान संदिग्ध युवक से नशीले पदार्थ की बोतलें बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने एसडीपीओ बिलावर अरविंद कुमार की देखरेख में चौकी इंचार्ज संजीत सिंह की मौजूदगी में शनिवार 12 नवंबर को नगरोटा के तलेन पुल के नजदीक नाका लगाकर जांच किया। इस दौरान पुलिस ने रवि कुमार पुत्र किरपु राम निवासी थड़ाकलवाल तहसील रामकोट को पकड़ा। छानबीन के दौरान पुलिस ने उससे नशीले पदार्थ की बोतलें बरामद की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी द्वारा इस्तेमाल की जा रही गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया। इस संदर्भ में पुलिस ने पुलिस स्टेशन बिलावर में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।