फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरा तापमान फिर भी नहीं थम रहा डेंगू का डंक

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में डेंगू का डंक गिरते तापमान के साथ भी थमता नजर नहीं आ रहा है। जिले में रविवार को तीन और लोगों को डेंगू की पुष्टि हो गई है, जिसके बाद आंकड़ा बढ़कर 153 पहुंच गया है। नवंबर महीने में आम तौर पर खत्म हो जाने वाले डेंगू के मामले बढ़ने के पीछे बड़ा करण पानी को इकट्ठा करना बन रहा है। पिछले दो सप्ताह में ही कठुआ जिले के अलग-अलग हिस्सों से दो दर्जन से अधिक मामले डेंगू के रिपोर्ट हो गए हैं।
विज्ञापन

कठुआ जिले में इस साल सबसे अधिक मामले बरवाल के इलाके से सामने आए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पानी की नियमित आपूर्ति न होना डेंगू के पनपने की बड़ी वजह बन रहा है। दरअसल इलाके में एक-एक हफ्ते के बाद पानी की आपूर्ति हो रही, ऐसे में लोग पानी को बर्तनों और ड्रम में इकट्ठा करते हैं। इकट्ठा किए गए पानी में ही थोड़ी सी लापरवाही होने पर डेंगू के मच्छर पनपते हैं। इलाके में डेंगू के मामलों के सामने आने से क्षेत्र के लोग भी चिंतित हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि पानी को जमा न करें। विभाग की जांच में अबतक पाया गया है कि जमा पानी में ही डेंगू के लारवा पनप रहे हैं। कठुआ जिले में बीते साल पानी को जमा करना ही गोविंदसर गांव में डेंगू के पनपने की वजह बना था। इस साल नियमित स्प्रे के चलते गोविंदसर में डेंगू के काफी कम मामले पाए गए हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार डेंगू से अबतक जिले में दो लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें