कठुआ। जिला पुलिस द्वारा तीसरी बार आयोजित कठुआ हाफ मैराथन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शनिवार को शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैराथन के लिए अपना पंजीकरण करवा चुके प्रतिभागियों उनके बिब और टी-शर्ट वितरित किए गए। जिसके चलते युवाओं में प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह देखा गया।
जिला पुलिस द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत होने वाले इस आयोजन के संबंध में एसएसपी रमेश चंद्र कोतवाल के अनुसार तीन वर्गों में होने वाली इस मैराथन में 21 किलोमीटर की मैराथन जोकि पुरुष और महिला दोनों के लिए सामान्य रूप से होगी। इसमें प्रथम पुरस्कार हासिल करने वाले को 10 हजार रुपये नकद, द्वितीय पुरस्कार हासिल करने वाले को 7 हजार रुपया और तृतीय स्थान हासिल करने वाले को 5 हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 10 किलोमीटर को मैराथन में पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग आयोजन होंगे। मैराथन में 5 किलोमीटर की रन फॉर फन का भी आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे से दूर रखकर उन्हें सकारात्मक कार्यों से जोड़ना है। इस बार कुल करीब 12 सौ प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इस दौरान पुलिस विभाग के कई आला अधिकारी भी दौड़ में हिस्सा लेंगे।