रामकोट। वीरवार रात करीब 10 बजे तहसील रामकोट के धान जसधार इलाके में गहरी खाई में साइकिल सहित एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी रामकोट में इसकी जानकारी दी। पुलिस ने जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक की जानकारी जुटाई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। मौजूदा समय में वह छत्तीसगढ़ से जम्मू-कश्मीर मजदूरी करने के लिए आया हुआ था। रामकोट इलाके की पंचायत धान जसधार में शिवराम पुत्र ताराचंद के मकान में किराए पर रह रहा था।