फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसी से मिले आश्वासन के बाद धरना किया स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे निर्माण में स्थानीय लोगों को रोजगार दिए जाने की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन एडीसी से मिले आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया है। भवन निर्माण कामगार यूनियन के महासचिव राजकुमार शर्मा ने कहा कि धरने को स्थगित किया है, लेकिन इसके बाद भी उनके लोगों के साथ किसी तरह की नाइंसाफी हुई तो वह फिर से प्रदर्शन शुरू करने लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

एडीसी से मिलने पहुंचे शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे सेंटर आफ ट्रेड यूनियन जम्मू-कश्मीर के सचिव जगदीश शर्मा ने एडीसी के समक्ष यूनियन की मांग को रखते हुए कहा कि जहां भी निर्माण के कार्य हो रहे हैं, वहां के 100 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देने का प्रावधान है। नियोक्ता तभी कहीं अन्य के लोगों को रोजगार दे सकता है जबकि वहां लोग उपलब्ध न हो। एक्सप्रेस-वे निर्माण में नियमों का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं, एडीसी ने यूनियन के सदस्यों की मांग को जायज बताते हुए कहा कि वह डीसी कठुआ और हाईवे अथारिटी के बीच होने वाली बैठक के दौरान उनकी मांग को रखेंगे। इस मौके पर इंटर नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष आईडी खजूरिया के अलावा हरि सिंह, बलकार सिंह, सुरेंद्र सिंह, काली दास, राकेश कुमार, सुरजीत सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें