फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से गायब हो रहे मवेशियों की जांच कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने वीरवार को एसएसपी रोमेश चंद्र कोतवाल से मिलकर शहर में घूम रहे आवारा मवेशियों के गायब होने की जानकारी दी। उन्होंने तस्करी किए जाने का शक जाहिर करते हुए जांच करने की मांग की। वहीं, एसएसपी ने इस मामले में कठुआ थाना प्रभारी को जांच करने के लिए निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी से मिलने पहुंचे युवाओं का नेतृत्व कर रहे एडवोकेट हितेश्वर केसर ने बताया कि वह लगातार युवाओं के साथ मिल कर लावारिस घूमने वाले मवेशियों की देखभाल का प्रयास कर रहे हैं।
पिछले करीब 6 महीने से वह एक बैल को चारा प्रदान कर रहे थे। गत 31 अक्तूबर की सुबह गंभीर रूप से घायल उक्त बैल का उन्होंने उपचार प्रदान किया। इसके बाद से वह गायब है। बुधवार की शाम को वार्ड निवासी अखिल मेहरा ने उन्हें बताया कि बैल को ले जाने वालों को वह जानते हैं, जो कि पुलिसकर्मी की उपस्थिति में बैल को ले जा रहा था। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी कई ऐसे मामले हैं, जिसमें आवारा पशु गायब हो रहे हैं। ऐसे में पशुओं की तस्करी की आशंका है। लिहाजा ऐसे में मामलों की जांच कर कार्रवाई किए जाने की जरूरत है। इस मौके पर कौशल शर्मा, वरुण सिंह, कुलदीप शर्मा, सक्षम शर्मा, सुधाशु शर्मा, कोमल कुमार, संदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें