फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल देवता के मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। रामकोट तहसील के थड़ा कलवाल गांव में बुधवार को उपाध्याय ब्राह्मण बिरादरी की वार्षिक मेल का आयोजन कुल देवता बाबा जोजो के मंदिर में किया गया। इस मौके पर कई बिरादरी के सदस्यों ने कुलदेवता स्थान पर माथा टेका और अपने परिवारों की दीर्घायु की कामना की। प्रधान वेद उपाध्याय ने बताया कि हर वर्ष बाबा जोजो के दरबार में कार्तिक पूर्णिमा पर वार्षिक मेल का आयोजन किया जाता था, लेकिन इस वर्ष चंद्रग्रहण के कारण वार्षिक मेल का आयोजन पूर्णिमा के दूसरे दिन बुधवार को किया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर जम्मू-कश्मीर प्रदेश के कई इलाकों से आए उपाध्याय ब्राह्मण बिरादरी के लोगों ने कुल देवता के चरणों में शीश नवाया। इस अवसर पर हवन और सत्संग का आयोजन भी किया गया। सर्वप्रथम कुलदेवता को भोग लगाया गया। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे के करीब भंडारा आमजन के लिए खोल दिया गया, जो शाम 5:00 बजे तक जारी रहा। इस अवसर पर सरपंच आनंद किशोर, टीका शर्मा, कपिल उपाध्याय, सचिन, सरपंच किरण बाला और अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें