फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदेव से समाज की सुख समृद्धि की कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल के सुईयां गांव स्थित बसोत्रा ब्राह्मण बिरादरी के सदस्यों की वार्षिक मेल का आयोजन किया गया। कुलदेव के स्थान पर आयोजित इस मेल में बड़ी संख्या में बिरादरी के सदस्यों ने भाग लेकर कुलदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया और समाज की सुख समृद्धि की कामना की। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने बिरादरी के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर समाज के उत्थान पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

बुधवार को रामकोट तहसील के सूईयां गांव के कुलदेव मंदिर में सुबह पहुंचे भक्तों ने पहले वहां होने वाले सामूहिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद हवन में पूर्णाहुति भी डाली गई। बिरादरी के सदस्यों ने कतारबद्ध होकर कुलदेवता के मंदिर में शीष नवाया। लंबी कतारों के बीच भक्तों को दर्शन के लिए इंतजार भी करना पड़ा। कुलदेव को भोग लगाने के बाद भंडारा भक्तों के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें