फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर ट्राली, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। कस्बे से सटे गौरठा, ढल्ली गांव में बुधवार को अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर ट्राली 15 फुट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बुधवार सुबह 10:30 बजे के करीब हुआ, जब ट्रैक्टर ट्राली में निर्माण सामग्री भरकर चार लोग ढली गांव की ओर जा रहे थे। इस हादसे से परिजनों में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गौरठा के नजदीक पहुंचते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर सड़क से करीब 15 फुट नीचे खाई में लुढ़क गया। नतीजतन ट्रैक्टर पर सवार चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। जब आसपास के लोगों को हादसे का पता चला तो उन्होंने तुरंत हादसे की जानकारी बिलावर पुलिस को दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस बल ने सभी 4 घायलों को उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। इस दौरान एक घायल को डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। अन्य तीन लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय बोधराज निवासी टांडी के रूप में हुई है। घायलों की पहचान 53 वर्षीय मोहम्मद अब्बास निवासी टांडी, 45 वर्षीय बलवीर सिंह निवासी गौरठा और 22 वर्षीय सुरेंद्र कुमार निवासी टांडी के रूप में हुई है। बिलावर पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें