फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ: एक्सप्रेस-वे के निर्माण में स्थानीय लोगों को नहीं मिल रहा रोजगार, किया प्रदर्शन

Tue, 08 Nov 2022 01:17 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ

सार

भवन निर्माण कामगार यूनियन के महासचिव राज कुमार ने कहा कि जिले की सीमा में होने वाले इस निर्माण में स्थानीय लोगों को रोजगार दिए जाने के बजाए दूसरे राज्यों से लोगों को लाकर निर्माण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे के निर्माण में रोजगार न मिलने पर रोष जताते युवा। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से कठुआ जिले की सीमा में हो रहे एक्सप्रेस-वे के काम में स्थानीय मजदूरों को वरीयता न दिए जाने पर भवन निर्माण कामगार यूनियन का रोष बढ़ता जा रहा है। सोमवार को यूनियन के बैनर तले सैकड़ों युवाओं ने डीसी कार्यालय के समक्ष जोरदार नारेबाजी करते हुए उन्हें रोजगार के इस मौके से वंचित करने का आरोप लगाया। निर्माण एजेंसी मेगा इंफ्रा लिमिटेड के बरनोटी स्थित कार्यालय के समक्ष धरना शुरू करने का ऐलान किया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे भवन निर्माण कामगार यूनियन के महासचिव राज कुमार ने कहा कि जिले की सीमा में होने वाले इस निर्माण में स्थानीय लोगों को रोजगार दिए जाने के बजाए दूसरे राज्यों से लोगों को लाकर निर्माण करवाया जा रहा है। जबकि इस तरह के निर्माण में सरकार के प्रावधान के अनुसार 100 प्रतिशत अनस्किल्ड और 80 प्रतिशत सेमी स्किल्ड व स्किल्ड लोगों को रोजगार देने के साथ-साथ निर्माण में स्थानीय मशीनरी जो कि योग्य पाई जाती है, उसका भी इस्तेमाल करने का नियम है।

इसके बाद भी स्थानीय लोगों को उनके हक से वंचित किया जा रहा है। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए संसाधन भी जम्मू-कश्मीर के इस्तेमाल हो रहे हैं। स्थानीय बेरोजगारों के साथ हो रही इस नाइंसाफी के खिलाफ उनका संगठन पिछले दो माह से प्रदर्शन कर रहा है। जिसके बाद गत माह की 7 तारीख को जिला प्रशासन के समन्वय से नेशलन हाईवे अथारिटी, निर्माण एजेंसी और मजदूर संगठनों के बीच बैठक हुई। जिसमें हाईवे अथारिटी ने मजदूर संगठनों की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद भी बाहरी राज्यों के मजदूरों और मशीनरी का आना लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि आज वह प्रशासन को आखिरी चेतावनी देने के लिए आए हैं। बुधवार से वह निर्माण एजेंसी के बाहर धरना लगाकर बैठ जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में हरि सिंह, कुलदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, बलकार सिंह, कुलदीप कुमार, रिंकू प्रभात सिंह, राकेश कुमार शर्मा, सुरेंश सिंह, विनोद गुप्ता आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें