फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा हरि सिंह की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। लंबे संघर्ष के बाद प्रदेश सरकार द्वारा महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश घोषित होने से उत्साहित संघर्ष से जुुड़े संगठनों ने इस दिन को धूमधाम से मनाने का ऐलान किया है। कठुआ एकता मंच के बैनर तले होने वाले इस आयोजन की जानकारी मंच के सदस्यों ने पत्रकारवार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन

इस मौके पर बब्लू सिंह जसरोटिया ने महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश घोषित होने के बाद पहली बार आगामी 23 सिंतबर को पैदल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बैंडबाजे के साथ निकाली जाने वाली यात्रा शहीद भगत सिंह चौक से शुरू होगी। पदयात्रा कॉलेज रोड से होती हुई शहीदी चौक, ओल्ड सुपर बाजार, पुराना गर्ल्स हायर सेकेंडरी चौक, मुखर्जी चौक से होते हुए रामलीला मैदान में संपन्न होगी। जहां महाराजा को सामूहिक रूप से श्रद्धासुमन अर्पित करने के उपरांत सामूहिक भोज का आयोजन किया जाएगा। वहीं इस मौके पर नगरी ब्लॉक के जिला विकास परिषद सदस्य संदीप मजोत्रा ने आम लोगों को इस कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया। आगे उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में सामाजिक एकता के प्रबल समर्थक महाराजा की जयंती पर अवकाश का उपहार हमें तभी मिला है जब हम जाति, धर्म और संप्रदाय को भूलकर एक मंच पर आए। लिहाजा उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए भी हमें इस भावना को बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर हम डोगरे अपनी एकता को इसी तरह ही बनाए रखेंगे, तो कभी भी हमें अपने हक के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस मौके पर रंजीत सिंह पठानिया, देवेंद्र सिंह अंदोत्रा सन्नी, चरणजीत सिंह भोला, धर्मवीर सिंह जसरोटिया के अलावा कई अन्य वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें