फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ कबड्डी लीग का फाइनल मुकाबला स्थगित

Fri, 18 Apr 2025 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के पुराने गर्ल्स हाई सेकेंडरी चौक से सटे पार्किंग स्थल पर कठुआ कबड्डी लीग का आयोजन तेज आंधी तूफान के कारण स्थगित रहा। बुधवार की रात को होने वाले इस आयोजन के स्थगित होने से प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों अगली रात के लिए स्थगित कर दिया गया। आयोजन के संबंध में कठुआ डिस्ट्रिक्ट कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन गुलजार अहमद ने बताया कि बुधवार की रात को प्रतियोगिता के पुरुष और महिला वर्ग के दो फाइनल, चार सेमीफाइनल और लीग स्तर के मुकाबले होने थे। बूंदाबादी और तेज हवाओं को देखते हुए आयोजन को स्थगित करना पड़ा है। अब वीरवार की रात को उक्त मुकाबले करवाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें