फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सैर के लिए निकले युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

Mon, 06 Nov 2023 12:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
ओल्ड सांबा-कुठआ सड़क पर हुआ हादसा
विज्ञापन

स्थानीय सरपंच का भतीजा था मृतक युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। ओल्ड सांबा-कठुआ सड़क पर होड़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान दलबीर सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी महेशे चक के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उक्त युवक स्थानीय सरपंच रीना देवी का भतीजा है।
विज्ञापन

दलबीर सिंह सुबह घर से सैर के लिए निकला था। होड़ मोड़ पर बाइक (जीके 08 एल 1251) सड़क किनारे खड़ा कर दोस्त का इंतजार कर रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत लाया घोषित कर दिया। मृतक युवक स्थानीय सरपंच रीना देवी का भतीजा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से हाईवे का यातायात इस मार्ग पर परिवर्तित किया गया है, तभी से हादसों में बढ़ोतरी हुई है। इस पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन को उचित कदम उठाने चाहिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें