फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ओवरटेक करते खंभे से टकराई बस, बाहर गिरे चार यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-हीरानगर के छप्पर मोड़ के पास हादसा, घायल जीएमसी कठुआ रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। कठुआ-जम्मू राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर हीरानगर के छप्पर मोड़ के पास तेज रफ्तार बस खंभे से टकरा गई है। हादसे में 4 लोग बस से बाहर गिरकर घायल हो गए। हादसा वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ। घायलों का जीएमसी कठुआ में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बस कठुआ से जम्मू जा रही थी। छप्पर मोड़ के पास चालक ने वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। बस तेज रफ्तार होने से बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में चन्नग्रां निवासी सर्वेश कुमारी (32), पठानकोट के नरोट जैमल सिंह निवासी शिवो कुमारी (30), रामकोट निवासी उत्तम चंद (62) और बुद्धी निवासी चेतन मेहरा (18) बस से बाहर जा गिरे। इसके बाद घायलों को उप जिला अस्पताल घगवाल लाया गया। प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया। वहीं, हीरानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें