फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जम्मू ने राजोरी को नौ विकेट से दी शिकस्त

Wed, 20 Sep 2023 01:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
मिनी मैदान चड़वाल अंतर जिला डिवीजन स्तरीय अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। अंतर जिला डिवीजन स्तरीय अंडर-14 बॉयज लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को मिनी मैदान चड़वाल में आगाज हुआ। इसका शुभारंभ एडीसी रणजीत सिंह ने किया। इसका आयोजन जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधिकारी सुनील कुमार की देखरेख में किया गया। चार दिवसीय प्रतियोगिता में जम्मू संभाग की 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले मैच में जम्मू की टीम ने राजोरी को नौ विकेट से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

राजौरी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और तय 15 ओवर में 84 रन बनाते हुए जीत के 85 रन का लक्ष्य दिया। जम्मू की टीम ने 11वें ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। इस तरह राजोरी की टीम को नौ विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी है। मुख्य अतिथि एडीसी रणजीत सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें