फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ शहर को मिलेंगे 20 स्मार्ट पैसेंजर शेड, स्टॉप पर ही रुकेंगी बसें व रिक्शा

विज्ञापन
कठुआ शहर का दौरा करते डीसी कठुआ
विज्ञापन
- डीसी ने विभिन्न विभागों के साथ शहर का दौरा कर दिए निर्देश
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला प्रशासन की ओर से छह पैसेंजर शेड का काम करवाया जा रहा है जिसमें से चार बनकर तैयार हैं। योजना शहर में 20 ऐसे आधुनिक पैसेंजर शेड बनाने की है ताकि बस, रिक्शा और मिनी बस इन्हीं जगह पर रुकें और यहीं से यात्रियों को बैठाएं और उतारें। यह बातें शहर के दौरे के बाद डीसी कठुआ डॉ राकेश मिन्हास ने कहीं।
डीसी ने कहा कि आधुनिक पैसेंजर शेड लोगों ने पंसद किया है। प्रयास यह है कि शहरवासियों की जिंदगी सुगम हो। इसके लिए यह पैसेंजर शेड उसी जगह चिन्हित किए गए हैं जहां इनकी जरूरत है। उन्होंने कहा कि कठुआ शहर को आधुनिक शहर बनाने की ओर प्रशासन का प्रयास है जिसमें शहरवासियों के सहयोग की भी जरूरत है। उन्होंने एक ओर जहां अपील की वहीं चेतावनी भी दी है कि लोग कचरे को खुले में न फैंकें। डीसी ने कहा कि शहर में 40 ऐसे खुले निजी प्लॉट थे जहां बड़े पैमाने पर कचरा लोग फेंकते थे और डंप हो रहा था अब इन्हें घटा दिया गया है। और इनकी संख्या 25 रह गई है। कहा कि शहर को साफ रखना प्रशासन या नगर परिषद ही नहीं आम लोगों की भी जिम्मेदारी है। ऐसे में तय जगह पर ही कचरा फैंकें।
विज्ञापन

बताया कि बरसात के बाद से ही शहर की सड़कों के गड्ढे नहीं भरे जा सके थे। लेकिन अब इसके लिए मिशन मोड पर काम किया जाएगा और अगले कुछ ही दिनों में गड्ढों को भरने का काम पूरा कर लिया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि काम अच्छी गुणवत्ता का हो, इसके लिए खुद मॉनिटरिंग करने का भी भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

इससे पहले डीसी ने डीएफओ कठुआ के साथ नहर पर चल रहे पाथ-वे बनाने और वॉटर फ्रंट विकसित करने के काम का जायजा लिया। सौंदर्यीकरण के तहत विभाग को पाम के पौधे लगाने के लिए निर्देश दिए गए। नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग के साथ शहर के दौरे के दौरान उन्होंने शहीदी चौक से पारलीवंड तक फुटपाथ विकसित करने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें