फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लोहाई मल्हार के फिजा ने बार्शीगोता, इरफान ने सवारी दांव से जीता दंगल

Wed, 20 Sep 2023 01:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हार के पटीबख में हुए वार्षिक दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम
विज्ञापन

प्रदेश सहित पंजाब और हरियाणा के कई पहलवानों ने लिया हिस्सा
विभिन्न भार वर्ग की हुईं 70 कुश्तियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। मल्हार इलाके के पटीबख गांव में हुए वार्षिक दंगल में लोहाई मल्हार के पहलवानों का बोलबाला रहा है। जहां बड़ी माली के मुकाबले में लोहाई मल्हार के फिजा ने बार्शीगोता दांव से हरियाणा के पानीपत के उमेश पहलवान को हराया वहीं, इरफान ने डोडा के तारीख को सवारी दांव लगा कर पटखनी देकर छोटी माली पर कब्जा जमाया है।
शाम चार बजे के करीब शुरू हुए दंगल का शुभारंभ स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों और दंगल कमेटी के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। दंगल में प्रदेश सहित पंजाब और हरियाणा के कई पहलवानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अलग-अलग भार वर्ग की 70 कुश्तियां करवाई गईं। छोटी माली का मुकाबला लोहाई मल्हार के इरफान पहलवान और डोडा जिले के तारीख के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराने के लिए कई दांव आजमाएं, लेकिन इरफान ने सवारी दांव लगाकर प्रतिद्वंद्वी को चित कर छोटी माली अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी माली का मुकाबला करीब एक घंटे तक चला, जिसमें लोहाई मल्हार के ही फिजा और हरियाणा के पानीपत के उमेश पहलवान के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। फिजा ने प्रतिद्वंद्वी को बार्शीगोता दांव लगाकर पराजित कर बड़ी माली सहित दंगल पर कब्जा किया है। दंगल कमेटी की ओर से छोटी माली और बड़ी माली में विजेता और उपविजेता पहलवानों को नकद राशि देकर सम्मानित किया है। इस अवसर पर दंगल स्थल के पास लगाए गए मेले में काफी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने मेले में लगाए गए अलग प्रकार के स्टालों पर कई प्रकार की खरीदारी की। इस मौके पर दंगल कमेटी के सदस्य मास्टर रफीक, मुमताज अली, मोहम्मद रफीक शेख, मास्टर माहीद दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें